जालंधर
पंजाब की काउंटर इंटेलिजेंस ने जालंधर में ढाई किलो आरडीएक्स के साथ बब्बर खालसा आंतकी संगठन का सदस्य गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिससे एक रिमोट भी बरामद हुआ है। सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी डीजीपी पंजाब गौरव यादव की तरफ से शेयर की गई है। दिवाली पर पंजाब मे कोई बढ़ी वारदात को विफल करने में सफलता मिली है। काउंटर इंटेलिजेंस ने आरडीएक्स और अन्य सामान को जब्त करके जांच शुरु कर दी है। वहीं काउंटर इंटेलिजेंस से मिली जानकारी के अनुसार ये विस्फोटक आईएसआई समर्थित आतंकियों ने भिजवाया था। एजेंसी सूत्रों के अनुसार जालंधर से दो आरोपियों गुरजिंदर सिंह और दीवान सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने UAPA और एक्सप्लोसिव सबस्टेंस एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।