दोआबा न्यूजलाइन। (सतपाल शर्मा)
पंजाब में आने वाले दिनों में लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है। राज्य की बिजली वितरण कंपनी PSPCL ने साफ किया है कि 21 अप्रैल से 26 अप्रैल तक कई जिलों में रोजाना लंबे समय के लिए बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। यह कटौती मुख्य रूप से मेंटेनेंस और सिस्टम अपग्रेड के चलते की जा रही है, ताकि आने वाले समय में सप्लाई को अधिक स्थिर बनाया जा सके।
बिजली की कमी बनी वजह
मौजूदा समय में राज्य में बिजली की मांग करीब 6000 मेगावाट तक पहुंच चुकी है, जबकि स्थानीय उत्पादन लगभग 3300 मेगावाट के आसपास है। इस अंतर को पूरा करने के लिए केंद्र से बिजली खरीदी जा रही है, लेकिन इसके बावजूद लोड मैनेजमेंट के तहत कटौती जरूरी हो गई है।
जालंधर: दिनवार और इलाकेवार शेड्यूल
▶️ 21 अप्रैल (सुबह 10 बजे – दोपहर 2 बजे)
गुरदयाल कॉलोनी, संसारपुर, सलेमपुर, बेगमपुर, सेंट्रल टाउन, कृष्णा नगर, प्रेम नगर, गोबिंदगढ़, लाडो वाली रोड, जीएम एनक्लेव, सराभा नगर, ग्रीन पार्क, गिल कॉलोनी, खांबड़ा अड्डा, दशमेश एवेन्यू, मिट्ठापुर, बस्ती दानिशमंदा, टांडा रोड, प्रभात नगर समेत कई इलाके प्रभावित रहेंगे।
▶️ 22 अप्रैल (सुबह 10 बजे – दोपहर 3 बजे)
ग्रोवर कॉलोनी, एकता विहार, 120 फीट रोड, रोज पार्क, ढोंगरी, सिकंदरपुर, लेसरीवाल, जगरावा, महमदपुर, माधर, मुरादपुर, जमील नगर, उपकार नगर, लंबा पिंड, मॉडल टाउन, गोले मार्केट, आरसीएफ कॉलोनी सहित कई रिहायशी व ग्रामीण क्षेत्र।
▶️ 23 अप्रैल (सुबह 11 बजे – दोपहर 2 बजे)
दीपनगर, महंगा सिंह कॉलोनी, पीएपी क्वार्टर्स, अमन गार्डन, गिल कॉलोनी, सिल्वर रेजिडेंसी, दादर मोहल्ला, टावर एनक्लेव, खुरला किंगरा, आबादपुरा, नारी निकेतन, जंडू सिंघा मार्केट आदि।
▶️ 24 अप्रैल (सुबह 10 बजे – दोपहर 3 बजे)
सोफी पिंड, जेपी नगर, हरबंस नगर, बस्ती मिट्ठू रोड, गुरुनानक नगर, अंबेडकर नगर, सुदामा विहार, रेजिडेंसी विहार, मकसूदपुर सहित कई इलाके।
▶️ 25 अप्रैल (सुबह 10 बजे – दोपहर 2 बजे)
सैनिक विहार, अजीत नगर, बल्लां, रावपुर, रसूलपुर, काहनपुर, संत नगर, दीनदयाल उपाध्याय नगर, ताजपुर, गाजी गुल्ला आदि।
▶️ 26 अप्रैल (सुबह 10 बजे – दोपहर 2 बजे)
आबादपुरा, न्यू मॉडल टाउन, जंडू सिंघा मार्केट, गेट बाजार, थापरां मोहल्ला, करार खां मोहल्ला, ट्रीटमेंट प्लांट और इंडस्ट्रियल एरिया।
अन्य शहरों में भी रहेगा असर
▶️ 21 अप्रैल
- मोहाली: IT सिटी, फेज 3B2, फेज 5 (10 से 3 बजे)
- लुधियाना: जागीरपुर, टिब्बा रोड, BRS नगर (10 से 5 बजे)
- अमृतसर: कंपनी बाग, नहर कॉम्प्लेक्स (10 से 2 बजे)
- पटियाला: प्रेम नगर, भादसों रोड (1 से 5 बजे)
- बठिंडा: बसंत विहार, गीता भवन (9 से 2 बजे)
▶️ 22 अप्रैल
- मोहाली: फेज 10, बैंक कॉलोनी (10 से 2 बजे), मोहीनकलां (10 से 6 बजे)
- लुधियाना: इंडस्ट्रियल एरिया, चीमा चौक (10 से 5 बजे)
- अमृतसर: हरिपुरा, शास्त्री नगर (10 से 4 बजे)
- बठिंडा: राम नगर, संजय नगर (9 से 2 बजे)
▶️ 23 अप्रैल
- जीरकपुर: पटियाला रोड, चंडीगढ़ रोड (9:30 से 5:30 बजे)
- लुधियाना: आलमगीर, बस्ती जोधेवाल (10 से 2 बजे)
- पटियाला: त्रिपुरी, मालवा कॉलोनी (10 से 6 बजे)
- बठिंडा: ट्रांसपोर्ट नगर (10 से 3 बजे)
▶️ 24 अप्रैल
- लुधियाना: सुभाष नगर, राहों रोड (10 से 2 बजे)
- अमृतसर: GT रोड, मजीठा रोड (10 से 3 बजे)
- पटियाला: मॉल रोड, यादवेंद्र कॉलोनी (10 से 6 बजे)
- बठिंडा: इंडस्ट्री एरिया
▶️ 25 अप्रैल
- लुधियाना: मोती नगर, शेरपुर (10 से 2 बजे)
- अमृतसर: डायमंड नगर (10 से 2 बजे)
- पटियाला: मॉडल टाउन (10 से 6 बजे)
- बठिंडा: अजीत रोड (9 से 2 बजे)
▶️ 26 अप्रैल
- मोहाली: फेज 7 (10 से 2 बजे)
- जीरकपुर: माया मॉडर्न सिटी (9:30 से 5 बजे)
- लुधियाना: साहनेवाल रोड (10 से 2 बजे)
- पटियाला: पुलिस लाइन, मिनी सचिवालय (1 से 5 बजे)
लोगों से अपील
बिजली विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने जरूरी काम पहले से प्लान कर लें। खासकर व्यापारियों, इंडस्ट्री और छात्रों को इन कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए अपनी दिनचर्या तय करने की सलाह दी गई है।