दोआबा न्यूजलाइन। सतपाल शर्मा
Punjab में भीषण गर्मी और लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज धूप और झुलसाने वाली हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हालात ऐसे हैं मानो आसमान से आग बरस रही हो। Chandigarh समेत राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा गर्मी Bathinda में दर्ज की गई, जहां पारा 46.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
26 मई तक जारी रहेगा हीटवेव का असर
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और चंडीगढ़ में 26 मई तक भीषण हीटवेव का असर बना रहेगा। गुरुवार के लिए सीवियर हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जबकि कुछ इलाकों में 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक तापमान जाने की संभावना है।
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में खास इंतजाम
लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारी तेज कर दी है। पंजाब के जिला अस्पतालों, सब-डिविजनल अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट यूनिट्स शुरू की गई हैं। मरीजों के लिए आइस पैक्स, कूलर, ORS, ग्लूकोज और इमरजेंसी दवाइयों का विशेष इंतजाम किया गया है।
लोगों को दी गई सावधानी बरतने की सलाह
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, ज्यादा पानी पीने और सिर को ढककर रखने की सलाह दी है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।
बारिश की संभावना, लेकिन राहत कम
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 22 से 28 मई के बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं, इसलिए गर्मी से ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद कम है।
पर्यटन और बाजारों पर भी असर
भीषण गर्मी का असर अब पर्यटन और बाजारों पर भी दिखने लगा है। दिन के समय सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो गई है, वहीं पर्यटकों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।
आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
22 मई
Firozpur, Fazilka, Faridkot, Sri Muktsar Sahib, Moga, Bathinda, Ludhiana, Barnala, Mansa, Sangrur और Patiala में सीवियर हीटवेव चलने की संभावना है।
23 मई
मालवा क्षेत्र के कई जिलों में भीषण लू जारी रहने के आसार हैं, जबकि दोआबा और माझा के कुछ जिलों में सामान्य हीटवेव देखने को मिल सकती है।
24 मई
पूरे पंजाब में सीवियर हीटवेव का असर रहने की संभावना जताई गई है।