भाजपा की सरकार बनने पर किसी पंजाबी बच्चे को नशे और गोली से मरने नहीं देगें-सुशील रिंकू
दोआबा न्यूजलाइन
जालंधर : भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी की 14 मार्च को मोगा में होने वाली रैली को लेकर कैंट विधानसभा भाजपा वर्करों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।इसमें विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा,पूर्व सांसद सुशील रिंकू,पूर्व विधायक जगबीर,पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट अमित तनेजा,भाजपा जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, अमरजीत सिंह गोल्डी आदि उपस्थित हुए।इस मौके रवि महेंद्रू ने कहा कि कैंट इलाके से भारी गिनती मे शामिल लोग पंजाब मे बदलाव के साक्षी बनेगें। उन्होंने कहा कि अमित शाह जी की रैली को लेकर पंजाब के लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।इस मौके सुशील शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर किसी पंजाबी से फिरौती मांगने वाले गैंगस्टर नहीं बचेगें । उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता को भाजपा में ही अपना भविष्य सुरक्षित नज़र आ रहा है।इस मौके सुशील रिंकू ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर किसी पंजाबी बच्चे को नशे और गोली से मरने नहीं देगें। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा ही एकमात्र विकल्प है जो लोगों को सुरक्षा की गारंटी देती है।इस मौके पूर्व भाजपा देहाती अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी,मंडल अध्यक्ष जॉर्ज सागर, शिव दर्शन अब्बी,राहुल जमवाल, पुनीत शुक्ला, यश दुआ, बलराज बदन,कंवर सरताज, राजन मल्हण,जिला सचिव गौरव महे, दीपाली बागड़िया,राज कुमार राजू,अनिल ठाकुर, सुशील चौहान, संतोष शर्मा, नरेश वालिया,सुनील भारद्वाज,गोरा, संजीव भास्कर, वरिंदर भगत,विकास कैथ, मास्टर फिरोज, सनी भगत और अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।