दोआबा न्यूजलाइन (जालंधर/राजनीति)
जालंधर : आम आदमी पार्टी द्वारा शहर के मुख्य मार्ग प्रभु श्री राम चौक से भगवान वाल्मीकि चौक के रास्ते राजनैतिक फायदा लेने के लिए बंद करवा दिए यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री का। प्रभु श्री राम चौंक के साथ लगते मुख्य रास्ते दवाई की होलसेल दिलकुशा मार्केट,सिविल अस्पताल एवं मुख्य शहर के बाज़ारो , दुकानदारों की तरफ जाने वाली सड़क को व्यापारियों से बैठक करने के नाम पर बंद करने पर जालंधर भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने विरोध जता कहा, नगर निगम और पुलिस विभाग ने पंजाब सरकार के दबाव मे जनता के लिए रास्ता बंद कर आम आदमी पार्टी द्वारा राजनैतिक लाभ लेने के मकसद से करवाए गये कार्यक्रम को करने की अनुमति दी है। सरीन ने कहा राजनैतिक दलों द्वारा व्यापारियों समेत अलग अलग कारोबारियों से बैठक जनता के लिए रास्ते बंद करके नहीं ,बल्कि जनता की सुरक्षा , सुविधा के रास्ते खोलने के लिए अच्छे उचित स्थान पर की जाती रही है।पहली बार इस तरह की लोगो की सुविधाओ को रोककर बैठक हुई है जो लोकतंत्र के लिए घातक है।