दोआबा न्यूजलाइन (जालंधर / एक्सीडेंट)
जालंधर : जालोवाल के पास बुधवार शाम एक सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार क्रेटा (नंबर UK 07 HC 9959) जालंधर से भोगपुर की ओर जा रही थी। शाम करीब 5:27 बजे वाहन का संतुलन अचानक बिगड़ गया, जिससे कार सड़क किनारे खेतों में पलट गई। मौके पर राहगीरों ने हादसे की सूचना SSF की टीम को दी , जिसके बाद SSF की टीम लगभग 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई।


हादसे में सत्याम दीक्षित और उनके साथी रतनेश दीक्षित, दोनों निवासी गाजियाबाद, घायल हो गए। टीम ने तुरंत दोनों को प्राथमिक उपचार दिया और सिविल अस्पताल काला बक्करा में भर्ती करवाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानहानि नहीं हुई।
मामले की सूचना लाधड़ा चौकी के एएसआई सरबजीत सिंह को दे दी गई है। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।