जालंधर : जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन हो गए है। जिले में कुल 44.6 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल ने जिले के जागरूक मतदाताओं, चुनाव और सुरक्षा स्टाफ़, उम्मीदवारों तथा राजनीतिक पार्टियों का चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए दिए बहुमूल्य सहयोग के लिए धन्यवाद प्रकट किया।
जिला अधिकारी डॉ हिमांशु अग्रवाल ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि जालंधर ईस्ट में 43.93 प्रतिशत, आदमपुर में 44.04 प्रतिशत, भोगपुर में 46.13 प्रतिशत, जालंधर वेस्ट में 43.57 प्रतिशत, लोहियां खास में 52.69 प्रतिशत, मेहतपुर में 45.76 प्रतिशत, नूरमहल में 48.84 प्रतिशत, फिल्लौर में 41.45 प्रतिशत, शाहकोट में 49.06 प्रतिशत, रुड़का कलां में 43.76 प्रतिशत तथा नकोदर में 45.86 प्रतिशत मतदान हुआ।
आगे उन्होंने जानकारी दी कि मतों की गिनती 17 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी, जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।