दोआबा न्यूजलाइन। जालंधर
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 नवंबर 2026 को 20 IAS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा की ओर से जारी आदेशों में छह जिलों के डिप्टी कमिश्नरों (DC) को बदला गया है। इनमें रूपनगर, लुधियाना, बरनाला, एसएएस नगर (मोहाली), पटियाला और तरनतारन शामिल हैं। जालंधर के DC वरजीत वालिया का नाम इस सूची में शामिल नहीं है।
सरकार ने अधिकारियों को बिना जॉइनिंग टाइम लिए तुरंत नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।
इन 6 जिलों में बदले गए DC
| जिला | नए DC | पहले कहां तैनात थे |
|---|---|---|
| रूपनगर | कोमल मित्तल | DC एसएएस नगर |
| लुधियाना | हिमांशू अग्रवाल | DC पटियाला |
| बरनाला | अभिजीत कपलिश | पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी के CEO |
| एसएएस नगर (मोहाली) | आदित्य डचलवाल | DC रूपनगर |
| पटियाला | हिमांशू जैन | DC लुधियाना |
| तरनतारन | निर्मल ओसेपचन | अतिरिक्त सचिव, तालमेल |
अन्य अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
| अधिकारी का नाम | नई नियुक्ति |
|---|---|
| राहुल गुप्ता | विशेष सचिव, ट्रांसपोर्ट विभाग |
| राहुल | मैनेजिंग डायरेक्टर, मिल्कफेड और CEO, पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी का अतिरिक्त चार्ज |
| अनुपम कलेर | विशेष सचिव, रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग |
| हरप्रीत सिंह | निदेशक, खेल एवं युवा सेवाएं |
| मनीषा राणा | निदेशक, सूचना तकनीक उद्योग तरक्की |
| निकास कुमार | अतिरिक्त सचिव, तालमेल और OSD, मुख्य सचिव पंजाब |
| कंचन | ADC (ग्रामीण विकास), श्री मुक्तसर साहिब |
| कृष्ण पाल राजपूत | ADC (जनरल), फिरोजपुर |
| डेवी गोयल | अतिरिक्त सचिव, ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग |
| सुनील | ADC (ग्रामीण विकास), पटियाला |
| राकेश कुमार मीना | ADC (जनरल), पठानकोट |
| आयुष गोयल | ADC (जनरल), मानसा |
| पल्लवी मिश्रा | ADC (जनरल), अमृतसर |
| श्रेयांसी जैन | ADC, जगराओं |
जालंधर के DC वरजीत वालिया का तबादला नहीं
इस तबादला सूची में जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया का नाम शामिल नहीं है। यानी 10 नवंबर को जारी इस सूची के अनुसार जालंधर के DC के पद पर कोई बदलाव नहीं किया गया है।
सरकार की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक सभी अधिकारियों को तुरंत अपनी नई जिम्मेदारी संभालनी होगी।