दोआबा न्यूजलाइन। जालंधर
सोशल मीडिया पर फैल रही एक अफवाह ने सियासी और फिल्मी दुनिया दोनों में हलचल मचा दी है। कांग्रेस नेता Rahul Gandhi और बीजेपी सांसद Kangana Ranaut को लेकर वायरल हो रहे एक फर्जी दावे पर कंगना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस तरह की खबरों को पूरी तरह झूठा बताते हुए इसे महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया।

दरअसल, एक मीम पेज द्वारा शेयर की गई पोस्ट में कंगना के नाम से दावा किया गया कि अगर राहुल गांधी बीजेपी में शामिल होते हैं तो वह उनसे शादी करने को तैयार हैं। इस पोस्ट के वायरल होते ही कंगना ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए इसे फर्जी करार दिया और कहा कि इस तरह की हरकतें बेहद शर्मनाक हैं।
Kangana Ranaut ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि राजनीति में महिलाओं को अब भी गंभीरता से नहीं लिया जाता। उन्होंने ऐसे कंटेंट बनाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें अपनी सोच पर विचार करना चाहिए।
इससे पहले भी कंगना कई बार अफवाहों का शिकार हो चुकी हैं। हाल ही में Chirag Paswan के साथ उनके रिश्ते को लेकर भी चर्चाएं हुई थीं, जिस पर उन्होंने साफ कहा था कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और ऐसी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।
फिल्मी मोर्चे पर भी कंगना इन दिनों चर्चा में हैं। वह अपनी चर्चित फिल्म Queen के सीक्वल को लेकर काम कर रही हैं, जिसका निर्देशन Vikas Bahl कर रहे हैं। कंगना ने हाल ही में इस प्रोजेक्ट की पुष्टि की है, हालांकि फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।