दोआबा न्यूजलाइन। जालंधर
कटरा मार्ग पर तेज रफ्तार वॉल्वो बनी काल, ट्राले में घुसी बस; चालक की मौके पर मौतपंजाब के राजपुरा के पास देर रात श्रद्धालुओं से भरी एक वॉल्वो बस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रही बस हाईवे पर आगे चल रहे ट्राले से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। करीब 15 श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर होने पर उन्हें चंडीगढ़ के अस्पतालों में रेफर किया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा हाईवे पर अचानक ब्रेक लगने और तेज रफ्तार के कारण हुआ।
टक्कर के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर रास्ता खुलवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना इतनी भयावह थी कि बस की सीटें तक उखड़ गईं। कई श्रद्धालुओं को सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। प्रशासन की ओर से घायलों के इलाज के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
पंजाब के राजपुरा के पास देर रात श्रद्धालुओं से भरी एक वॉल्वो बस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रही बस हाईवे पर आगे चल रहे ट्राले से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। करीब 15 श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर होने पर उन्हें चंडीगढ़ के अस्पतालों में रेफर किया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा हाईवे पर अचानक ब्रेक लगने और तेज रफ्तार के कारण हुआ। टक्कर के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर रास्ता खुलवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना इतनी भयावह थी कि बस की सीटें तक उखड़ गईं। कई श्रद्धालुओं को सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। प्रशासन की ओर से घायलों के इलाज के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।