दोआबा न्यूजलाइन। जालंधर
जालंधर में स्थित चावला मोबाइल पॉइंट पर फायरिंग की घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के दौरान दुकान के सामने लगे शीशे क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
जानकारी के अनुसार, दो युवक दुकान के बाहर पहुंचे और फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान लोगों ने एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दूसरा युवक वहां से निकल गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए गए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है और फायरिंग के पीछे की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।