दोआबा न्यूजलाइन। सतपाल शर्मा
पंजाब और चंडीगढ़ में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के 18 जिलों में बारिश और कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इससे लगातार पड़ रही उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
तापमान में बड़ा अंतर
पंजाब और चंडीगढ़ के विभिन्न इलाकों में तापमान में करीब 12 डिग्री सेल्सियस तक का अंतर दर्ज किया गया है। कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहने से मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहा, जबकि अन्य स्थानों पर गर्मी का असर बना हुआ है।
मानसून की शुरुआत रही कमजोर
मानसून की दस्तक के बावजूद शुरुआती बारिश सामान्य से काफी कम दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में वर्षा की गतिविधियां तेज होने की संभावना है, जिससे बारिश की कमी काफी हद तक पूरी हो सकती है।