दोआबा न्यूजलाइन। जालंधर
पंजाब सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत जालंधर नगर निगम में नए कमिश्नर की नियुक्ति की है। 2020 बैच के आईएएस अधिकारी निकास कुमार को नगर निगम जालंधर का नया कमिश्नर बनाया गया है। इससे पहले वह होशियारपुर में अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) के पद पर सेवाएं दे रहे थे।
संदीप ऋषि को मिली नई जिम्मेदारी
अब तक जालंधर नगर निगम के कमिश्नर रहे संदीप ऋषि का तबादला करते हुए उन्हें ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA), एसएएस नगर का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया गया है। सरकार ने यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए हैं और संबंधित अधिकारियों को जल्द नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए हैं।
शहरवासियों की निगाहें नए कमिश्नर पर
निकास कुमार के कार्यभार संभालने के साथ ही शहर में लंबित विकास परियोजनाओं, सफाई व्यवस्था, सीवरेज, सड़कों और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। नगर निगम से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों और विकास योजनाओं को लेकर अब लोगों की नजरें नए कमिश्नर पर टिकी रहेंगी।