दोआबा न्यूजलाइन (जालंधर / एक्सीडेंट)
जालंधर : बीती देर रात जालंधर – पठानकोट हाईवे पर नूरपुर अड्डा के पास एक ओवरस्पीड ट्रक जोकि पठानकोट की तरफ से आ रहा था ,अनियंत्रित होकर सड़क के वीच लगी हुई ग्रिल को तोड़कर दूसरी लेन में जा घुसा। दूसरी लेन में चल रही गाड़ियों को टककर मार दी , जिसके कारण 2 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी मिलते ही SSF की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियत्रंतित किया।

जानकारी के अनुसार ट्रक नंबर JK 13 J 9792 जालंधर की तरफ आ रहा था। जैसे ही जालंधर के नूरपुर अड्डा के पास पहुंचा ,ट्रक अनियंत्रित होकर ग्रिल तोड़कर सड़क की दूसरी लेन में घुस गया। जालंधर से भोगपुर की तरफ आ रहे निटको कंपनी के ट्रक से जा टकराया। इसी दौरान पीछे आ रही एक कार भी हादसे का शिकार हो गई। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। हादसे में जालंधर की तरफ से आ रहे ट्रक के ड्राइवर को चोटें आई थी ,जिसको SSF की टीम ने एम्बुलेंस बुलाकर जालंधर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया। ट्रक ड्राइवर की पहचान हिमाचल प्रदेश निवासी रतन के रूप में हुई है।

हादसे के कारण सड़क पर काफी जाम लग गया था। SSF की टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा कर ट्रैफिक को क्लियर करवाया।
थाना मकसूदां के एएसआई ने बताया कि हादसे की जानकारी SSF की टीम से मिली थी। आगे की कार्रबाई ड्राइवर के व्यानो के आधार पर की जाएगी।