दोआबा न्यूजलाइन। जालंधर (सतपाल शर्मा)
गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। इन ट्रेनों के जरिए दिल्ली, पंजाब, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, ओडिशा और गुजरात जैसे राज्यों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
नीचे प्रमुख ट्रेनों के नंबर, रूट और प्रमुख ठहराव (स्टॉपेज) की जानकारी दी जा रही है:
1. ट्रेन नंबर 04212/04211
सुल्तानपुर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस – सुल्तानपुर
प्रमुख स्टेशन:
सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, पचोरा, चालीसगांव, नासिक रोड, कल्याण, ठाणे, लोकमान्य तिलक टर्मिनस
2. ट्रेन नंबर 04226/04225
वाराणसी – लोकमान्य तिलक टर्मिनस – वाराणसी
प्रमुख स्टेशन:
वाराणसी, जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, पचोरा, चालीसगांव, नासिक रोड, कल्याण, ठाणे, लोकमान्य तिलक टर्मिनस
3. ट्रेन नंबर 04070/04069
आनंद विहार टर्मिनल – शेखपुरा – आनंद विहार टर्मिनल
प्रमुख स्टेशन:
आनंद विहार, गोविंदपुरी, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दिलदारनगर, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, राजेंद्र नगर, बख्तियारपुर, बिहार शरीफ, अस्थावां, शेखपुरा
4. ट्रेन नंबर 04620/04619
फिरोजपुर कैंट – झंझारपुर जंक्शन – फिरोजपुर कैंट
प्रमुख स्टेशन:
फिरोजपुर कैंट, लोहियां खास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, लुधियाना (धांदारी कलां), सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर, सहारनपुर, रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, सकरी, झंझारपुर
5. ट्रेन नंबर 04064/04063
नई दिल्ली – गया – नई दिल्ली
प्रमुख स्टेशन:
नई दिल्ली, टुंडला, गोविंदपुरी, सुबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया
6. ट्रेन नंबर 04066/04065
आनंद विहार टर्मिनल – खुर्दा रोड – आनंद विहार टर्मिनल
प्रमुख स्टेशन:
आनंद विहार, गाजियाबाद, गोविंदपुरी, सुबेदारगंज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया, कोडरमा, धनबाद/गोमो, आद्रा, बांकुरा, मिदनापुर, बालासोर, भद्रक, कटक, भुवनेश्वर, खुर्दा रोड
7. ट्रेन नंबर 09523/09524
ओखा – शकूरबस्ती – ओखा (सुपरफास्ट)
प्रमुख स्टेशन:
ओखा, द्वारका, जामनगर, राजकोट, सुरेंद्रनगर, वेरमगाम, महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, मारवाड़, अजमेर, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, शकूरबस्ती
रेलवे के अनुसार, इन स्पेशल ट्रेनों से गर्मियों में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले NTES या हेल्पलाइन 139 से पूरी जानकारी जरूर प्राप्त करें।