दोआबा न्यूजलाइन। जालंधर
पाकिस्तान के लाहौर में अज्ञात हमलावरों ने लश्कर-ए-तैयबा के वरिष्ठ आतंकी अमीर हमजा पर दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल हमजा अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रहा है।
हाफिज सईद का करीबी, कई आतंकी साजिशों का मास्टरमाइंड
अमीर हमजा को लश्कर का रणनीतिक दिमाग माना जाता है और वह हाफिज सईद का बेहद करीबी रहा है। भारत में हुए कई बड़े आतंकी हमलों में उसकी भूमिका सामने आ चुकी है।
हमले के वक्त साथ था रिटायर्ड जज, सुरक्षित बचा
हमले के समय हमजा के साथ पाकिस्तान के रिटायर्ड जज जस्टिस नजीर अहमद भी मौजूद थे। गोलीबारी में उन्हें कोई चोट नहीं आई और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।
आतंकियों पर बढ़ता शिकंजा, लगातार हो रहे टारगेट किलिंग
पाकिस्तान में पिछले कुछ समय से कई बड़े आतंकियों को निशाना बनाया जा रहा है। अमीर हमजा पर हमला भी इसी सिलसिले की एक कड़ी माना जा रहा है, जिससे आतंकी नेटवर्क में डर का माहौल है।