जालंधर वेस्ट हलके के वार्ड नंबर 40 और 46 में रैली की तैयारियों को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक
दोआबा न्यूजलाइन , जालंधर
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने जालंधर वेस्ट हल्के के वार्ड नंबर 40 और 46 में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मोगा रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ रैली की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को रैली में शामिल करने की अपील की। सुशील रिंकू ने कहा कि मोगा में होने वाली यह रैली पंजाब की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी और इसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता अमरजीत सिंह अमरी और दविंदर भारद्वाज ने की। बैठक में खासकर मोगा रैली को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं को बताया गया कि वह अपने – अपने हल्के में पूरे जोश से काम करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ें। इस मौके पर सुशील कुमार रिंकू ने कहा , केंद्र सरकार की नीतियों से पंजाब के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है , यही वजह है कि प्रदेश में भाजपा से जनता का जुड़ाव तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने की अपील भी की।
इस महत्वपूर्ण बैठक में अजय बब्बल, कुलदीप दीपू, ओम प्रकाश,गुरबचन जल्ला, कमल भगत, पंकज, अजय ठाकुर, दीप घुम्मण, दर्शन लाल, तरसेम थापा,एमपी शर्मा, परमजीत सिंह, राजा, बॉबी कश्यप, रमेश भगत, अनिल महाजन, पवन मेहता, राजेश भगत, खरती लाल, मणि भगत, मंदीप, विजय भगत, लाभ चंद, यश भगत, एडवोकेट कुणाल भगत, गोल्डी भगत, दीपक भगत, आर के भगत, आशु भगत, अशोक बिल्ला समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।