दोआबा न्यूजलाइन। जालंधर
पंजाब सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए कई अहम पदों पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल के तहत दो जिलों के डिप्टी कमिश्नर (DC) बदले गए हैं। पूनमदीप कौर को संगरूर का नया DC नियुक्त किया गया है, जबकि राहुल चाबा को फरीदकोट का DC बनाया गया है।
इसके अलावा सरकार ने पुलिस विभाग में भी बड़ा बदलाव किया है। चार जिलों के SSP बदले गए हैं। सरताज चहल को संगरूर से हटाकर मोगा का SSP लगाया गया है, जबकि रवजोत ग्रेवाल अब संगरूर के नए SSP होंगे। मोगा के SSP अजय गांधी को AIG प्रोविजनिंग के पद पर भेजा गया है। गगन अजीत सिंह को फाजिल्का का नया SSP बनाया गया है, जबकि गुरमीत सिंह को मालेरकोटला में जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुखनाज सिंह को विजिलेंस ब्यूरो में तैनात किया गया है।
सरकार ने इसके साथ ही 3 IPS और 3 PPS अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। सभी आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
हाल के समय में पंजाब में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, धमकी भरे ईमेल और सीमा पर ड्रोन गतिविधियों के बीच इस प्रशासनिक फेरबदल को अहम माना जा रहा है। सरकार और सुरक्षा एजेंसियां कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय हैं।