दोआबा न्यूजलाइन । जालंधर (सतपाल शर्मा)
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए बड़ा नोटिफिकेशन जारी किया है। आयोग द्वारा सीबीएसई स्कूलों में विभिन्न विषयों के कुल 808 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरा जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों से 8 मई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के तहत संगीत, ड्राइंग, संस्कृत और फिजिकल एजूकेशन के 118-118 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा हिंदी विषय के 151 पद, इतिहास के 86 और भूगोल के 99 पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल सुबह 10 बजे से शुरू होगी और 8 मई रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन करने से पहले पात्रता शर्तों और दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।