दोआबा न्यूजलाइन। जालंधर (सतपाल शर्मा)
डलहौजी: डलहौजी में शुक्रवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। डलहौजी-करेलनू रोड पर एक पर्यटक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक घायल लड़की ने पठानकोट ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। एक घायल को पठानकोट रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य का इलाज सिविल अस्पताल डलहौजी में चल रहा है।
गाड़ी में कुल छह लोग सवार थे और सभी जालंधर के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो घूमने के लिए डलहौजी आए थे। हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। अंधेरा और गहरी खाई के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।