दोआबा न्यूजलाइन। जालंधर
पंजाब में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के 16 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
इन जिलों में बारिश के आसार
जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, लुधियाना, अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, गुरदासपुर, पठानकोट, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, बरनाला, संगरूर और मोगा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
तेज हवाओं से मिलेगी गर्मी से राहत
बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मानसून की वापसी के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश के लिए परिस्थितियां बनी हैं। इसके बाद मौसम के दोबारा शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है।