दोआबा न्यूजलाइन। सतपाल शर्मा
Vijay आज तमिलनाडु की राजनीति में नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं। अभिनेता से नेता बने विजय आज सुबह 10 बजे चेन्नई के Jawaharlal Nehru Stadium में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ TVK के 9 मंत्री भी कैबिनेट में शामिल होंगे।
पहले शपथ ग्रहण समारोह का समय दोपहर 3:45 बजे तय किया गया था, लेकिन ज्योतिषीय सलाह के बाद समय बदलकर सुबह 10 बजे कर दिया गया। विजय के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही तमिलनाडु में करीब 60 साल बाद किसी गैर-द्रविड़ दल की सरकार बनने जा रही है।
समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi के शामिल होने की भी चर्चा है। वहीं, निवर्तमान मुख्यमंत्री M. K. Stalin को भी प्रोटोकॉल के तहत आमंत्रण भेजा गया है।
सरकार गठन से पहले विजय ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल R. N. Ravi को समर्थन पत्र सौंपे। TVK, कांग्रेस, CPI, CPM, VCK और IUML के विधायकों के समर्थन के बाद उन्हें सरकार बनाने का न्योता मिला।
शपथ ग्रहण से पहले विजय अपने घर से नेहरू स्टेडियम के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने बाहर मौजूद समर्थकों का अभिवादन किया। इस मौके पर उनकी मां शोभा चंद्रशेखर ने बेटे की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि मदर्स डे पर यह उनके लिए सबसे बड़ा तोहफा है।
विजय की पार्टी TVK ने विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई। सहयोगी दलों के समर्थन के बाद उनके पास 120 विधायकों का समर्थन पहुंच गया, जबकि बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत थी।
विजय कैबिनेट में ये नेता लेंगे शपथ
- बुसी आनंद
- आधव अर्जुन
- के.जी. अरुणराज
- के.ए. सेनगोट्टैयन
- पी. वेंकटरमणन
- सी.टी.आर. निर्मलकुमार
- ए. राजमोहन
- टी.के. प्रभु
- एस. कीर्तन
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम
- TVK – 108 सीट
- DMK – 59 सीट
- ADMK – 47 सीट
- कांग्रेस – 5 सीट
- अन्य सहयोगी दल – शेष सीटें