दो टीनएजर्स ने बरसाईं गोलियां, बाद में कार में मिले मृत
दोआबा न्यूजलाइन। सतपाल शर्मा
San Diego में स्थित सबसे बड़ी मस्जिद में रविवार को हुए भीषण गोलीकांड ने पूरे अमेरिका को हिला दिया। दो टीनएजर्स ने मस्जिद परिसर में अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मस्जिद का एक सुरक्षा गार्ड भी शामिल है, जिसने हमले के दौरान कई लोगों की जान बचाई।
हमले के बाद कार में मिले दोनों आरोपी
घटना के बाद पुलिस और एफबीआई ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान कुछ ब्लॉक दूर एक कार के अंदर दोनों हमलावर मृत पाए गए। अधिकारियों के मुताबिक दोनों ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आरोपियों की उम्र 17 और 19 वर्ष बताई जा रही है।
गाड़ी से मिले इस्लाम विरोधी लेख और सुसाइड नोट
जांच एजेंसियों को हमलावरों की कार से इस्लाम विरोधी सामग्री और नस्लीय गौरव से जुड़ा एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस के अनुसार इस्तेमाल किए गए एक हथियार पर भी हेट स्पीच लिखी हुई थी। अधिकारियों का मानना है कि हमले में इस्तेमाल एक बंदूक आरोपी अपने माता-पिता के घर से लेकर आया था।
FBI ने कहा- हर एंगल से जांच जारी
एफबीआई सैन डिएगो के स्पेशल एजेंट इन चार्ज Mark Remily ने बताया कि दोनों संदिग्धों ने मस्जिद को निशाना बनाकर हमला किया। वहीं सैन डिएगो पुलिस चीफ Scott Wahl ने पुष्टि की कि दोनों किशोरों की मौत आत्महत्या से हुई है।
FBI डायरेक्टर काश पटेल का बयान
एफबीआई डायरेक्टर Kash Patel ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एजेंसी के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और पीड़ितों की हर संभव मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय एजेंसियों को सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे और जांच से जुड़ी जानकारी समय-समय पर साझा की जाएगी।