2024 बैच के अधिकारियों को मिली नई तैनाती, भवानगढ़, खमाणों, नंगल, अहमदगढ़, मजीठा समेत 9 स्थानों पर संभालेंगे प्रशासनिक जिम्मेदारी
दोआबा न्यूजलाइन । जालंधर
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2024 बैच के 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सरकार की ओर से जारी आदेशों के तहत इन सभी अधिकारियों को अलग-अलग सब-डिवीजन में सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) के पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले ये अधिकारी विशेष कार्य अधिकारी (शहरी विकास) के पद पर कार्यरत थे और अलग-अलग जिलों में डिप्टी कमिश्नर कार्यालयों के साथ अटैच थे। अब इन्हें फील्ड में प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पंजाब सरकार के कार्मिक विभाग की आईएएस शाखा की ओर से जारी आदेश मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार सभी अधिकारियों को बिना ज्वाइनिंग समय लिए तत्काल अपनी नई तैनाती वाली जगह पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
गुरलीन को भवानगढ़, अभिमन्यु मलिक को खमाणों भेजा
गुरलीन आईएएस को विशेष कार्य अधिकारी (शहरी विकास), डिप्टी कमिश्नर पठानकोट कार्यालय से स्थानांतरित कर भवानगढ़ में एसडीएम लगाया गया है। यहां उन्हें मनजीत कौर पीसीएस की जगह जिम्मेदारी दी गई है। अभिमन्यु मलिक आईएएस को विशेष कार्य अधिकारी (शहरी विकास), डिप्टी कमिश्नर अमृतसर कार्यालय से खमाणों में एसडीएम तैनात किया गया है। वह यहां अरविंद कुमार पीसीएस की जगह कार्यभार संभालेंगे।
शिवांश राठी को नंगल, हर्षिता शर्मा को अहमदगढ़ की जिम्मेदारी
शिवांश राठी आईएएस को विशेष कार्य अधिकारी (शहरी विकास), डिप्टी कमिश्नर अमृतसर कार्यालय से नंगल में एसडीएम लगाया गया है। वह सचिन पाठक पीसीएस की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं हर्षिता शर्मा आईएएस को विशेष कार्य अधिकारी (शहरी विकास), डिप्टी कमिश्नर मोगा कार्यालय से अहमदगढ़ में एसडीएम नियुक्त किया गया है। उनकी तैनाती के बाद राजेश कुमार शर्मा पीसीएस को अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त किया जाएगा।
शिवांश अस्थाना को मजीठा, लिंधिया एलएन को मोरिंडा भेजा
शिवांश अस्थाना आईएएस को विशेष कार्य अधिकारी (शहरी विकास), डिप्टी कमिश्नर जालंधर कार्यालय से स्थानांतरित कर मजीठा में एसडीएम लगाया गया है। वह रजनीश अरोड़ा पीसीएस की जगह पद संभालेंगे। इसी तरह लिंधिया एलएन आईएएस को विशेष कार्य अधिकारी (शहरी विकास), डिप्टी कमिश्नर एसएएस नगर कार्यालय से मोरिंडा में एसडीएम तैनात किया गया है। वह चेतन बंगा पीसीएस की जगह जिम्मेदारी संभालेंगी।
प्रगति रानी को मूनक, ओइशी मंडल को कलानौर में तैनाती
प्रगति रानी आईएएस को विशेष कार्य अधिकारी (शहरी विकास), डिप्टी कमिश्नर लुधियाना कार्यालय से मूनक में एसडीएम नियुक्त किया गया है। उनकी तैनाती के बाद राकेश प्रकाश पीसीएस को अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त किया जाएगा। ओइशी मंडल आईएएस को विशेष कार्य अधिकारी (शहरी विकास), डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कार्यालय से कलानौर में एसडीएम लगाया गया है। वह लछमन सिंह पीसीएस के स्थान पर जिम्मेदारी संभालेंगी।
मुकिलन आर को बनूड़ में लगाया
मुकिलन आर आईएएस को विशेष कार्य अधिकारी (शहरी विकास), डिप्टी कमिश्नर पटियाला कार्यालय से स्थानांतरित कर बनूड़ में एसडीएम नियुक्त किया गया है। वह रमणदीप कौर पीसीएस की जगह नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
बिना ज्वाइनिंग समय लिए संभालना होगा कार्यभार
सरकार की ओर से जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि सभी 9 अधिकारियों को बिना किसी ज्वाइनिंग समय के तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती वाली जगह पर रिपोर्ट करना होगा। इस फेरबदल के तहत अधिकारियों को पहली बार अलग-अलग सब-डिवीजन में एसडीएम के रूप में प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है।