दोआबा न्यूजलाइन। सतपाल शर्मा
CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर सकता है। बोर्ड की तरफ से भले ही आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई हो, लेकिन DigiLocker के ताजा अपडेट के बाद रिजल्ट को लेकर हलचल तेज हो गई है।
DigiLocker ने जारी किया अलर्ट
DigiLocker ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि CBSE 12वीं का रिजल्ट जल्द अपलोड किया जाएगा। खास बात यह है कि छात्र बिना APPAR ID के भी अपनी डिजिटल मार्कशीट एक्सेस कर सकेंगे। इस अपडेट के बाद माना जा रहा है कि बोर्ड अब कभी भी रिजल्ट जारी कर सकता है।
इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपना स्कोर देख सकेंगे। इसके अलावा DigiLocker और UMANG ऐप पर भी डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध होगी।
वेबसाइट स्लो हो तो इन तरीकों से देखें रिजल्ट
हर साल रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिलता है। ऐसे में छात्र SMS और IVRS सेवा का भी इस्तेमाल कर सकेंगे।
SMS के जरिए रिजल्ट:
मोबाइल में cbse12 लिखकर रोल नंबर, स्कूल नंबर और सेंटर नंबर के साथ 7738299899 पर भेजना होगा।
IVRS सुविधा:
दिल्ली के छात्र 24300699 नंबर पर कॉल कर सकते हैं, जबकि दूसरे राज्यों के छात्र 011-24300699 नंबर डायल करके परिणाम जान सकते हैं।
इस बार कॉपियों की जांच में हुआ बड़ा बदलाव
CBSE ने इस साल पहली बार ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OMS) के जरिए 12वीं की कॉपियों की जांच करवाई है। पूरी मूल्यांकन प्रक्रिया ऑनलाइन हुई, जिससे रिजल्ट तैयार करने में कम समय लगा। बोर्ड का मानना है कि इससे पारदर्शिता और सटीकता भी बढ़ी है।
टॉपर लिस्ट नहीं करेगा जारी बोर्ड
CBSE इस बार भी टॉपर लिस्ट जारी नहीं करेगा। बोर्ड ने छात्रों के मानसिक दबाव को कम करने और अनहेल्दी प्रतियोगिता रोकने के उद्देश्य से यह फैसला बरकरार रखा है।