दोआबा न्यूजलाइन। जालंधर
पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जालंधर नगर निगम के कमिश्नर पद पर बदलाव किया है। 2015 बैच के IAS अधिकारी संदीप ऋषि को जालंधर नगर निगम का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
संदीप ऋषि संभालेंगे नगर निगम की कमान
सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक संदीप ऋषि वर्तमान में ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA), एसएएस नगर के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर के पद पर तैनात हैं। अब उन्हें इसी पद के साथ जालंधर नगर निगम के कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
निकास कुमार का हुआ तबादला
जालंधर नगर निगम के मौजूदा कमिश्नर निकास कुमार, IAS (2020 बैच) का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब जनरल एडमिनिस्ट्रेशन एवं कोऑर्डिनेशन विभाग का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
तुरंत संभालना होगा नया पद
पंजाब सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से 11 अगस्त 2026 को जारी आदेश में अधिकारियों को अपनी नई तैनाती पर तुरंत ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। यह तबादला प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।